फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पर उतरी परिवहन विभाग की टीम, 56 वाहनों का चालान

Fri, 12 Jul 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अनाधिकृत रूप से स्कूली बच्चों को ढोेने वाले वाहन भी पकड़े गए
विज्ञापन

- 22 जुलाई तक सभी स्कूली वाहनों के दुरुस्त कराने होंगे कागजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरी। इस दौरान कुल 56 वाहनों का चालान किया गया। 12 वाहन ऐसे पकड़े गए जिनके पास फिटनेस और परमिट नहीं मिला। इन वाहनों पर ओवरलोड और कर बकाया भी पाया गया। इसमें कुछ ऐसे भी वाहन पकड़ में आए जिनका पंजीकरण स्कूल के नाम न होने के बाद भी बच्चों को ढोया जा रहा है।
एआरटीओे प्रवर्तन पंकज सिंह के नेतृत्व में हाईवे एवं शहर की सड़कों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने बताया कि खामियां पाए जाने पर 56 वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार स्कूली वाहनो पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को अवगत कराया गया है कि 8 से 22 जुलाई तक की अवधि में विद्यालय में संचालित समस्त वाहनों के फिटनेस एवं परमिट अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित अवधि एवं उसके पश्चात यदि कोई स्कूली वाहन बिना फिटनेस एवं बिना परमिट संचालित पाई जाती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक भी स्कूल में लगाए गए वाहनों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी लें। बगैर स्कूल के नाम पंजीकृत वाहन, वैध फिटनेस, परमिट वाले वाहनों से बच्चों को न भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें