बस्ती। हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों का टीकाकरण 15 मई को शहर के रहमतगंज स्थित जामिया हनफिया में होगा। एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि जनपद से कुल 155 लोग पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पूर्व इनका टीकाकरण कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हज यात्री समय से वहां पहुंचकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। बताया कि हज यात्रियों को मैनिनगोकोकल मेनिनजाइटिस का टीका लगाया जाएगा तथा पोलियो की ओरल ड्राप पिलाई जाएगी। टीकाकरण टीम में डॉ. फारूक अहमद, डॉ. एके कुशवाहा, डीएचईआईओ राजेश कुमार चौधरी, एलए अब्दुल वारिस फारूकी, फार्मासिस्ट जमील अहमद, कनिष्ठ सहायक शहला यासमीन, एएनएम उर्मिला, दीप्ति सिंह, इसरावती, लक्ष्मी, प्रतिमा सिंह, संयोगिता पांडेय, सहायक अब्दुल रब अंसारी, महताब आलम व चालक संजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद