बस्ती। बस्ती रेलवे की सूरत इन दिनों बिगड़ी है। क्योंकि जगह-जगह सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इस सुंदरीकरण के चलते प्लेटफॉर्म पर लोग खड़े नजर आ रहे थे। यहां पर बने यात्री प्रतीक्षालय शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बंद थे।
सिर्फ एक कमरा खुला था, उसमें एक ही यात्री बैठा था। एसी प्रतीक्षालय भी बंद रहा। इससे यात्रियों को इस ठंड में खड़ा रहना पड़ा। सुंदरीकरण के चलते स्टेशन पर तोड़फोड़ का काम चल रहा है। इसके चलते भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के बाहर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए गए थे। स्टेशन के अंदर पहुंचते ही आपको सुंदरीकरण की झलक देखने को मिलेगी। संवाद