फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ढील मिलते ही सीमावर्ती बाजार में लाैटी राैनक, सुप्रीम फैसले ने दी बड़ी राहत

Sun, 17 May 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खुनुवां बाजार में बढ़ी आवाजाही- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर/ खुनुवां। नेपाल सुप्रीम कोर्ट की ओर से 100 रुपये से ऊपर के सामान पर कस्टम ड्यूटी की वसूली पर अंतरिम रोक लगते ही भारत-नेपाल सीमा के बाजारों में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

खुनुवां, बढ़नी और शोहरतगढ़ समेत सीमावर्ती बाजारों में शनिवार को नेपाली ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई, जिससे किराना, दवा और कपड़ा कारोबार में अचानक तेजी दिखी। कारोबारियों का कहना है कि टैक्स के डर से घटे ग्राहक अब फिर बाजारों में लौटने लगे हैं।
कस्टम ड्यूटी लगने के बाद जो बाजार कुछ दिन पहले तक सुस्त थे, वे अब फिर से नेपाली ग्राहकों की आवाजाही से गुलजार हो रहे हैं। जानकार कहते हैं कि इस फैसले ने बाजारों में जान डाल दी है, कीमतों के अंतर ने एक नई मिनी-इकोनॉमिक्स को जन्म दिया है और अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि इस पूरे सिस्टम को कैसे संतुलित रखा जाए।
विज्ञापन

हमारे खुनुवां, बढ़नी, कपिलवस्तु, ढेबरुआ संवाद के अनुसार, शनिवार को सुबह से ही बॉर्डर पर पैदल आवाजाही बढ़ी और किराना, दवा, कपड़ा दुकानों पर भीड़ लौट आई। खुनुवां बाजार के दुकानदार उमेश कहते हैं कि टैक्स के डर से ग्राहक कम हो गए थे, अब फैसले के बाद फिर पहले जैसा माहौल बन रहा है। नेपाल के बैदौली निवासी अवधेश कुमार पाठक कहते हैं कि बाजार में दिख रहे इस बदलाव को आंकड़ों में समझें तो सीमाई बाजारों में 30-40 प्रतिशत तक फुटफॉल की रिकवरी हुई है। किराना, दवा और कपड़ा दुकानों पर तुरंत मांग बढ़ी है। मुड़िला नेपाल के दिलीप कुमार शर्मा कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सीधे-सीधे बाजार की धड़कन को फिर तेज कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें