बस्ती। बहुजन समाज पार्टी का मंडलीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शनिवार को रुधौली रोड स्थित एक मैरिज हॉल के सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने बताया कि कार्यकर्ता बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों, एसआईआर, त्रिस्तरीय पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव आदि पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती व देवी पाटन मंडल सुधीर कुमार भारती ने कहा कि बूथ और सेक्टरों को मजबूत कर बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं के बूते मजबूत सरकार बनाएगी। विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती मंडल केके गौतम, उदयभान, संजय धूसिया, लवकुश पटेल, सीताराम शास्त्री, राजेंद्र गौतम, राजकुमार आर्य आदि ने कहा कि बूथ और सेक्टरों को जमीनी धरातल पर मजबूत करने से ही राजनीतिक, सामाजिक स्तर पर सफलता मिलेगी।
अध्यक्षता करते हुए कल्पनाथ ने कहा कि मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ और सेक्टरों का गठन करने के साथ ही उसे मजबूत बनाए जाने की दिशा में तेजी से प्रयास करना होगा। कहा कि इन्ही समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं के बूते बसपा सूबे में सरकार बनाएगी।