फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ रुपये की किताब, चार सौ की गाइड

Thu, 12 Apr 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
दुकानों पर बिकने के लिए आईं सरकारी किताबें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा के नए सत्र अप्रैल 2018 से एनसीईआरटी का कोर्स लागू किया है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पूरे प्रदेश में कोर्स अनिवार्य कर दिया है। इस कारण 500 रुपये में मिलने वाली किताब महज 60 रूपये में उपलब्ध कराने की कोशिश की गई, लेकिन प्रकाशन और थोक दुकानदारों की मिलीभगत से अभिभावकों के जेब पर डाका डाला जा रहा है।            
विज्ञापन

 सरकार की मंशानुसार किताबों के दामों पर नियंत्रण तो लगा लेकिन दुकानदा हर किताब के साथ गाइड अनिवार्य रूप से दे रहे हैं, एक गाइड की कीमत 300 से 400 रुपये तक है। इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की कीमत 100 रुपये है, लेकिन साथ में संबंधित गाइड 400 में जबरन दी जा रही है, मना करने पर किताब नहीं दी जा रही है। पिछले वर्ष प्राइवेट लेखकों की किताब 800 रुपये तक थी। ऐसे में किताब से गाइड सस्ती होने के कारण बिक जाती थी। लेकिन अब कक्षा 9 और 10  की सभी किताबें 400 सौ में मिल रही हैं, लेकिन एक हजार की गाइड लेनी होगी। वहीं  कक्षा 11 और 12 की किताबें 700 में मिल रही है, लेकिन गाइड के साथ दो हजार अधिक लिया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें