फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बोलेरो, सवार बच्चे समेत पांच लोग घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। रुधौली थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के भीटा खुर्द पड़ाव पर रविवार को बोलेरो अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार एक बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गए। बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रुधौली थाना क्षेत्र के केरौना गांव के राकेश पुत्र राम आशीष अपने बड़े भाई 30 वर्षीय अवधेश, भाभी गुड़िया व भतीजी आध्या को बस्ती रेलवे स्टेशन से लेकर घर जा रहे थे। भीटा पड़ाव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल लगे बिजली के पोल से टकरा गई। मौजूद लोगों ने निजी वाहन से पांचों को जिला अस्पताल भिजवाया। गाड़ी थाना क्षेत्र के सुकरौली के शिव शंकर पुत्र रामचेत चला रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें