नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख ठग लेने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कचूरे निवासी श्यामजी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भाई रामजीत की नौकरी लगवाने की बात कहकर कलवारी क्षेत्र के फैलवा निवासी दीपक कुमार वर्मा तीन लाख रुपये मांगे। उनकी बात पर विश्वास कर गूगल-पे अलग-अलग तिथियों में माधुरी देवी पता अज्ञात, प्रिंस कुमार ओझा नाम पता अज्ञात, संतोष कुमार नाम पता अज्ञात के एकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब नौकरी नहीं लगी तो हम लोगों ने बात की। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद