फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाले में डूबे युवक का ढाई घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। मनोरी चौराहे के पास बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर पुल से नाले में डूबे युवक का शव मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बरामद हुआ। पीएसी की टीम ने करीब ढाई घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मनोरी दाड़ी/मसानजोत निवासी विश्वंभर गिरी उर्फ दिलीप (45) मंगलवार को नाले में डूब गए थे। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया।
परिजनों के अनुसार दिलीप शराब के नशे में नाले की ओर चले गए थे। इसी दौरान वह पानी में डूब गए। सूचना पर मनोरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उपेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार आकांक्षा श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी होते ही पत्नी चंपा देवी, बेटे रंजीत और मनोज तथा भाई शिवनाथ समेत अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें