फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार को विवाहिता ने घर के भीतर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम देवरिया गांव निवासी सूरज ने पीआरवी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अंजू (23) ने घर के एक कमरे में टीन शेड के पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला। बताया कि जांच में यह सामने आया कि अंजू और सूरज की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी।
दंपति की एक तीन वर्षीय पुत्री भी है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पारिवारिक, सामाजिक एवं अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, नायब तहसीलदार स्वाती सिंह, चौकी प्रभारी गायघाट राकेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेt दी है। थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें