विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह नहर किनारे झाड़ियों में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने छावनी पुलिस को जानकारी दी।
बताया गया कि बुजुर्ग रात से लापता था। सुबह नहर किनारे झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नवमी पुत्र मतऊ (60) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संवाद