फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। क्षेत्र के मटिहनिया सोमाली टोला भरपुरवा गांव के सिवान में खेत के किनारे एक पेड़ की डाल से युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी कमलेश निषाद (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, कमलेश शुक्रवार सुबह अपनी बहन रीता निषाद के घर आया था। उसके तीन बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि कमलेश और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने के साथ मारपीट भी होती थी। वह नशे का आदी था। पारिवारिक विवाद और उसकी मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उपनिरीक्षक दीपिका श्रीराम अवध ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। युवक का शव रस्सी के फंदे से पेड़ की डाल से लटका मिला था। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें