फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी में उतराया दिखा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर के निकट सरयू नदी में बुधवार को ग्रामीणों ने युवक का उतराया शव देखा। धीरे-धीरे यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक नदी की तेज धारा में शव बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के खोजबीन में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। कुछ ग्रामीण तटबंध कटरिया चांदपुर के निकट से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर उतराते शव पर पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक शव के शरीर पर टी-शर्ट व अंडरवियर था। जब तक ग्रामीण उसके करीब पहुंचते, नदी की धारा के चलते शव बह गया। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया नदी किनारे खोजबीन की जा रही है। पानी का बहाव तेज होने के चलते स्थानीय स्तर पर नाव की व्यवस्था नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें