रुधौली। थाना क्षेत्र के पकरी जई गांव के दक्षिण सिवान स्थित बाग में रविवार सुबह करीब आठ बजे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवजतन पुत्र वंशराज के रूप में हुई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवजतन की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद गांव में हलचल मची रही। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद