मुंडेरवा (बस्ती)। पुलिस ने रविवार की रात दिक्तौली मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात लगभग 10:50 बजे संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी के दौरान सलमान निवासी अंडा थाना मुंडेरवा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की। संवाद