फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीवान में मिला विक्षिप्त महिला का शव

Tue, 11 Nov 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया मिश्र गांव के सीवान में सोमवार को एक विक्षिप्त महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान शांति (45) पुत्री राम लौट निवासी मैनहिया, थाना नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शांति मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और बीते चार–पांच वर्षों से इधर-उधर भटकती रहती थी। उसके पति का नाम गुड्डू पुत्र राम प्रसाद, निवासी चिउटहवा, थाना दुबौलिया बताया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें