फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: नदी में पलटी नाव तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 02 Nov 2022 03:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

पड़ोसी देश नेपाल नवलपरासी जिले के सुस्ता गांव पालिका वार्ड नंबर चार गोकुल नगर निवासी गुड्डू, नीरज, रंजित गुप्ता, किशोर, सोहीत सहानी सोमवार देर शाम नर्सही नदी में नाव से पार कर पटनहिया गांव में वनभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस आते समय नाव नदी में पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिकत तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में नर्सही नदी पार करते समय अचानक नाव नदी में पलट गई जिससे नाव में सवार पांच लोग डूब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से डूबे पांच लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल नवलपरासी जिले के सुस्ता गांव पालिका वार्ड नंबर चार गोकुल नगर निवासी गुड्डू, नीरज, रंजित गुप्ता, किशोर, सोहीत सहानी सोमवार देर शाम नर्सही नदी में नाव से पार कर पटनहिया गांव में वनभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस आते समय नाव नदी में पलट गई।

डूबे लोगों को नदी से निकालकर शहीद स्मृति सामुदायिक अस्पताल चौपतवां में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू हरिजन (22), नीरज हरिजन (18), रंजित गुप्ता (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किशोर (22), सोहित सहानी (15) की हालत नाजुक है। जिला प्रहरी कार्यालय पश्चिम नवलपरासी सूचना अधिकारी/डीएसपी भोजराज पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें