फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षा... शिक्षकों का तैयार होने लगा ड्यूटी चार्ट, दो दिन बाद केंद्रों की आ सकती हैं अंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा- 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में है। दो बार केंद्रों का निर्धारण भी हो चुका है। अंतिम सूची 30 दिसंबर तक सार्वजनिक होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए विभाग ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। परीक्षक और केंद्राध्यक्ष के रूप में शिक्षकों का ड्यूटी चार्ट बनने लगा है। जनवरी के पहले सप्ताह में कक्ष निरीक्षक, और केंद्राध्यक्ष नामित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली बार नवंबर में बोर्ड परीक्षा के लिए 117 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इस पर विभिन्न विद्यालयों की तरफ 95 आपत्तियां दर्ज कराई गई। जिला स्तरीय समिति द्वारा इन आपत्तियों का निस्तारण करके रिपोर्ट भेजा गया। इसके आधार पर कुछ केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्र आवंटन और कुछ केंद्रों की मानक से अधिक दूरी बताई गइ। इस नाते पर परिषद ने जिले में दोबारा संशोधन सूची में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 130 कर दी है। अंतिम रूप से इन केंद्रों पर आपत्तियां सीधे परिषद में मांगी गई थी। इसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। विभागीय जानकार बताते हैं कि इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद अगले दो दिन में 30 दिसंबर तक अंतिम रूप से केंद्रों की सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद कोई फेरबदल नहीं होगा। इधर विभाग ने ड्यूटी चार्ट भी तैयार करना शुरू कर दिया है। अधिकांश केंद्रों पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य ही केद्राध्यक्ष बनाए जाएंगे। जबकि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में विद्यालयों का बदलावा रहेगा। ताकि परीक्षा की सुचिता न बिगड़ने पाए। प्रत्येक केंद्र पर दूसरे जगहों पर सह केंद्र व्यवस्थापक भी रखे जाएंगे।

विभाग कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। यह वाईफाई सुविधा से लैस होगा। 20 से अधिक कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इनके जरिये सभी केंद्रों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। यहां से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएंगी। यदि कहीं आपत्तिजनक स्थिति देखने में आएगी तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और सचल दल को दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगले दो से तीन दिन में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है। परीक्षकों का ड्यूटी चार्ट बनाने का कार्य शुरू हो गया है। परीक्षा से कुछ दिन पहले कंट्रोल रूम भी स्थापित हो जाएगा। इससे सभी केंद्र ऑनलाइन जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

संजय सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें