फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : पहुंच गई प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं, सचल दल भी हुए गठित

Tue, 10 Feb 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब एक सप्ताह और बचा है। परिषद की ओर से सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के गोपनीय प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं विभाग को प्राप्त करा दी गई है। जीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में इन्हें रखवा दिया गया है। अभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त न होने से इसका वितरण एक दो दिन बाद से ही शुरू होगा।
विज्ञापन


इस बार शुचितापूर्ण् परीक्षा कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें वाईफाई सुविधा से लैस दस हाईटेक कंप्यूटरों से जिले के 130 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। चौबीस घंटे सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से लाइव जुड़े रहेंगे। यहां तकनीकी जानकारों की ड्यूटी लगाई गई है। मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम में सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अफसर, पुलिस अधिकारी के अलावा सचल दल के प्रभारियों का नंबर भी उपलब्ध रहेगा। जैसे ही किसी केंद्र पर आपत्तिजनक स्थिति देखने में आएगी तत्काल इन अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इस बार कक्ष निरीक्षक भी 3200 से 3500 की संख्या में नियुक्त किए जा रहे हैं। इसमें लगभग तीन सौ कक्ष निरीक्षक आरक्षित कोटे में रखे जाएंगे। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में माध्यमिक शिक्षकों के अलावा 50 प्रतिशत के लगभग परिषदीय शिक्षक भी शामिल किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर पांच सचल दल का गठन किया गया है। प्रत्येक सचल दल में प्रभारी समेत कुल पांच सदस्य शामिल किए गए हैं।



-

केंद्रों पर स्ट्रांग रूम जांचने के लिए टीम गठित



डीआईओएस संजय सिंह ने सभी 130 परीक्षा केंद्रों का स्ट्रांग रूम और प्रशासनिक कार्यालय की जांच करने के लिए टीम गठित की है। इसमें जीआईसी के 10 से 12 शिक्षक शामिल किए गए हैं। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि दो दिन के भीतर केंद्रों के स्ट्रांग रूम की हकीकत परखने के बाद उन्हें रिपोर्ट प्रेषित किया जाए। टीम स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन


-



इस बार परीक्षा में शामिल होंगे 74158 विद्यार्थी

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 74158 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में 22 राजकीय विद्यालय, 70 सहायता प्राप्त विद्यालय और 309 वित्तविहीन विद्यालय संचालित है। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 39944 है। इसमें बालक 19014, बालिका- 19930 शामिल है। जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 34214 है। इसमें बालक- 16568, बालिका- 17646 है। इन परीक्षार्थियों के लिए कुल 130 केंद्र बनाए गए हैं।





परिषद से गोपनीय प्रपत्र प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करा दी गई है। इन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित करा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के अलावा 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के भी स्ट्रांग रूम चेक करवाए जा रहे हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन




- संजय सिंह डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें