फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षा में 68037 शामिल 5365 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा भवन से बाहर आतीं छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 73402 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 68037 ने परीक्षा दी, जबकि 5365 अनुपस्थित रहे।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 152 केंद्रों पर बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें 41689 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3289 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में 26348 ने परीक्षा दी, जबकि 2076 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को गेट पर जांच के बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा दिनभर सचल दल दस्ता भ्रमण करता रहा, और मजिस्ट्रेट केंद्रों पर तैनात रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 08.00 बजे दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक और अर्थशास्त्र की परीक्षा 02.00 बजे से शुरू हुई। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि कहीं से कोई गड़बडी की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें