फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाःकापियों का मूल्यांकन शुरू

Thu, 31 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीजीआईसी में मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षण लेते शिक्षक। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन कार्य बुधवार से चार केंद्रों पर शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन आंशिक मूल्यांकन हुआ। दिन भर परीक्षकों और उप मुख्य परीक्षकों की बैठकों और ड्यूटी लगाने में ही बीत गया। बरेली, इलाहाबाद और मेरठ मंडलों की कुल आठ लाख 48 हजार 18 कापियों का मूल्यांकन 15 दिनों में होना है।
विज्ञापन


इसके लिए 1676 परीक्षक और 184 उप मुख्य परीक्षक लगाए गए हैं। हाईस्कूल के प्रत्येक परीक्षक को प्रत्येक दिन 50 और इंटर के 45 कापियों का मूल्यांकन करना है। मूल्यांकन के पहले दिन जेडीई एबी चतुर्वेदी और डीआईओएस राजेश कुमार आर्य ने चारों केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक प्रभारी मूल्यांकन बनाया गया है। 

हाईस्कूल के लिए श्रीकृष्ण पांडेय स्कूल में एक लाख 34 हजार 847 कापियों का मूल्यांकन होगा। यहां पर हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, संगीत गायन एवं वाणिज्य विषय का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी 477 परीक्षक और 49 उप मुख्य परीक्षक को दी गई है। यहां पर मूल्यांकन प्रभारी योगेश शुक्ल को बनाया गया। 
विज्ञापन

हाईस्कूल के लिए दूसरा मूल्यांकन केंद्र सक्सेरिया इंटर कॉलेज को बनाया गया। यहां पर 1,29,763 कापियों का मूल्यांकन होगा। जिन विषयों का मूल्यांकन होगा, उनमें कंप्यूटर, होम साइंस, एग्री कल्चर, सिलाई, विज्ञान, गणित और कला शामिल हैं। 

मूल्यांकन के लिए 437 परीक्षक एवं 44 उप मुख्य परीक्षक लगाए गए हैं। घनश्याम श्रीवास्तव को मूल्यांकन प्रभारी नियुक्ति किया गया। इंटर की कापियों का मूल्यांकन राजकीय इंटर कालेज में होगा। यहां पर कुल 2, 78, 383 कापियों का मूल्यांकन होगा। हिंदी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, गणित, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, कला व समाज शास्त्र सहित 24 विषयों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए 383 परीक्षक और 51 उप मुख्य परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन प्रभारी हरिनंदन यादव को बनाया गया।

इंटर की कापियों के मूल्यांकन के लिए जीजीआईसी को दूसरा केंद्र बनाया गया है। यहां पर सामान्य हिंदी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व अंग्रेजी सहित 21 विषयों के 3,05,025 कापियों का मूल्यांकन होगा। 379 परीक्षक और 40 उप मुख्य परीक्षक बनाए गए। उमेशचंद्र श्रीवास्तव को मूल्यांकन प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें