मतदेय स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम। स्रोत सूचना
बस्ती। रविवार को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाता सूची का पढ़कर नागरिकों को सुनाई। इस दौरान बीएलओ के पास फॉर्म–6, 7 व 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, ताकि पात्र नागरिक नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन कर सकें।
कार्यक्रम की निगरानी व समीक्षा के लिए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने तहसील बस्ती सदर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयखुटहन, कंपोजिट विद्यालय बकैनिया दीप का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा पूछताछ कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बभनान संवाद के अनुसार, रविवार को विशेष मतदाता दिवस पर गौर ब्लाॅक के छितहा बूथ पर भाजपा नेता रमाकांत पाण्डेय ने एसआईआर अभियान में सहभागिता की। उन्होंने मतदाता सूची में आ रही खामियों को दूर कराने की पहल की।इस दौरान बूथ पर कार्य से जुड़ी कुछ व्यवस्थागत स्थिति सामने आई।