- 23 संस्थाओं को एसआईसी ने दिया सम्मानपत्र
-सभी से एसआईसी ने सहयोग जारी रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाली संस्थाओं को जिला अस्पताल प्रशासन ने सम्मानित किया। धनवंतरि सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. सुरेश कुमार कौशल ने रक्तदान करने वाली 23 संस्थाओं के प्रमुखों को प्रशस्तिपत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
एसआईसी डॉ. कौशल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। क्योंकि खून का कोई विकल्प अब तक नहीं बन सका है। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से समाज इसका लाभ पा रहा है। संस्थाओं की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए एसआईसी ने सहयोग जारी रखने की अपील की।
-
यह संस्थाएं हुईं सम्मानित
अमर उजाला फाउंडेशन
संत निरंकारी मिशन
रोटरी क्लब मिडटाउन
भाजपा
बस्ती घर फाउंडेशन
रेडक्राॅस सोसायटी
संत रामपाल
विष्णुदत्त ओझा फाउंडेशन
पीएनबी
सपा
संपूर्ण वैश्य सेना
पतंजलि सेवा ट्रस्ट
सहित 23 संस्था व उनके मुखिया को सम्मानित कियाा गया।