पुलिस लाइंस में आयोजित मेडिकल कैंप के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण कराते एसपी अभिनंदन।
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वामा सारथी संगठन की ओर से रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं कल्याण के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इसमें एसपी अभिनंदन समेत बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। एसपी अभिनंदन, पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइंस एवं प्रतिसार निरीक्षक के अलावा वामा सारथी के प्रभारी द्वारा कार्यक्रम की सफलता में विशेष सक्रियता दिखाई गई। संवाद