फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रक्तदान कर महादानी बने 36 लोग

Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संपूर्ण वैश्य सेना के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निगम के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 36 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बने। संगठन नगर अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि हर साल रक्तदान शिविर किया जाता है। इसमें शहर के तमाम लोग रक्तदान कर महादानी बनते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रक्त की जरूर किसी को भी पड़ सकती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक स्वास्थ्य व्यक्ति को चाहिए कि वह साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करे।
युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पुनीत कार्य में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर कुलदीप जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आदित्य कसौधन, ओंकार जायसवाल, रमेश कुमार गुप्ता, विवेक निगम, वृजेश सिंह, सौरभ कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें