फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में किया रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान करते लोग स्रोत संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
हर्रैया। अयोध्या के अमर बलिदानी कारसेवक राम कोठारी और शरद कोठारी की स्मृति में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हर्रैया डाक बंगले में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज की अगुवाई में आयोजित शिविर में वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

बजरंग दल के सहप्रांत संयोजक श्रद्धेय पाल, जिला संयोजक विमलेश ओझा, अर्जुन, रामबरन, अरुण शर्मा, अंकुर सिंह, राजकरण सिंह, आशीष कुमार सिंह, कृष्णा गुप्ता, रामायण प्रसाद, चंद्रभान शर्मा, राज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, दिलीप कुमार और शिवांगी चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में सेवा ब्लड सेंटर, बस्ती का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धेय पाल ने रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें