गो सेवा में जुटीं खंड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत।
छावनी। विक्रमजोत की खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को पशुओं को चारा खिलाने का कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विक्रमजोत क्षेत्र के गोवंश स्थल मल्लूपुर में पहुंची और पशुओं को चारा खिलाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले छह माह से गो आश्रय स्थल में रह रहे जानवरों के लिए चूनी चोकर लेकर आती हूं और अपने हाथों से पशुओं को खिलाती हूं। उनका कहना है कि गायों की सेवा करने के लिए पहले से ही क्षेत्र में स्थित गो आश्रय स्थल के केयरटेकर से बात की रहती हूं। समय निकाल कर अपनी टीम के साथ पहुंचकर गोवंशों की सेवा की जाती है। संवाद