फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोर्टल पर लाभार्थियों की फीडिंग क बारे में बताया

Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिवार नियोजन के साथ एएनएम सेंटर पर शुक्रवार को कार्यशाला हुई। सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारी और एएनएम को पोर्टल पर फीडिंग से लेकर टीकाकरण और परिवार नियोजन के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षक प्रदीप कुमार और धनंजय कुमार ने शहरी क्षेत्र की सभी एएनएम, आशा और नियुक्त एआरओ को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि जननी सुरक्षा से लेकर टीकाकरण और नसबंदी कार्यक्रम को सभी पात्र लोगों को तक पहुंचाया जाए। केंद्र सरकार के सेवी की ओर से आई मीनाक्षी दीक्षित ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया। ओटीपी समेत अन्य योजनाओं के बारे में पूछताछ कर फ्राड करने वाले लोगों से सचेत रहने को कहा। शहरी क्षेत्र के समन्वयक सच्चिदानंद चौरसिया ने टीकाकरण में ड्यूलिस्ट और वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों और जननी सुरक्षा योजना के बारे में बताया। इस मौके पर राजकुमार, एएनएम रोजी, पुष्पा यादव, सूर्यमुखी, नीलम, प्रतिमा, रंजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें