फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ के निरीक्षण में दो शिक्षक सहित लेखाकार मिलीं अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत रुधौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बीडीओ धनेश यादव ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की दो शिक्षक और एक लिपिक अनुपस्थित मिले। उन्होंने भोजन सामग्री का सत्यापन कर वार्डन रेनू शुक्ला से छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

वार्डन ने बताया कि कुल 100 छात्राओं का विद्यालय में नामांकन है। निरीक्षण में शिक्षक वंदना वर्मा, सरिता सिंह और लेखाकार संध्या मौर्या बिना प्रार्थनापत्र दिए अनुपस्थित पाई गईं। वार्डन बीडीओ को बताया कि बारिश के समय विद्यालय भवन की छत टपकती है। इसकी मरम्मत के लिए बजट भी नहीं है। भवन में प्रथम तल पर बना शौचालय भी मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा हुआ है, जिससे छात्राओं को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें