पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
सात जुलाई को पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का थानाक्षेत्र के पैकोलिया वरुवार निवासी सुनील ने गांव के अपने साथी नीरज के साथ अश्लील फोटो तथा वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी की। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी पॉक्सो और फोटो वायरल करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर उसकी धारा भी केस में शामिल की गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी सुनील को अपने हमराही मो. इरशाद खां और जीवन सिंह राजपूत के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।