फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबड्डी में ब्लैक पैंथर्स ने ह्वाइट ड्रैगन को हराया

Fri, 19 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुदरहा के इजरगढ में युवा कबड्डी प्रतियोगिता में खिलातियें से परिचय प्राप्त करते बीडियो आलोक दत्
विज्ञापन
कुदरहा। ब्लॉक के ईजरगढ़ में गुरुवार को अंतरजनपदीय युवा कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच ब्लैक पैंथर्स व ह्वाइट ड्रैगन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ब्लैक पैंथर्स ने 17 अंक से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवागत बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित होनी चाहिए ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इसके बाद ब्लैक पैंथर्स ईजरगढ़ के कप्तान सूरज शर्मा व ह्वाइट ड्रैगन दुबौलिया के कप्तान हितेश सिंह के बीच टॉस उछाला गया। जिसमें हितेश सिंह ने टॉस जीत कर पहले कबड्डी की शुरुआत किया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया। पहली पारी में दोनों टीमों ने तीन-तीन अंक बनाकर एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दिया। वहीं दूसरी पारी होते ही ब्लैक पैंथर्स ने लगातार 17 अंक जोड़ कर मैच 20-03 के अंतर से जीत लिया। प्रतियोगिता के आयोजक ज्योति प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के कई जनपदों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर हरिश्चंद्र सिंह, राम चंद्र सिंह, हीरा सिंह, अखंड सिंह, भीमशंकर सिंह, अजय सिंह, सत्यम सिंह, ओमप्रकाश सिंह व सर्वजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-
आज होगा कई जिलों के बीच कड़ा मुकाबला
आयोजक ज्योति प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आजमगढ़, लखनऊ, बनारस, संतकबीरनगर व बस्ती जिलों की आठ टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। जिसमें जिले की दुबौलिया, कप्तानगंज व ब्लैक पैंथर्स ईजरगढ़ की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें