फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे तक ठप रही आधे शहर की आपूर्ति

Sun, 24 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गिदही स्थित पावर स्टेशन पर अमहट सब स्टेशन को जाने वाले केबल में शुक्रवार रात एक बजे आए फाल्ट से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। अमहट विद्युत सब स्टेशन से जुड़े सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी और गांधीनगर का आधे हिस्से के लोगों को शनिवार दोपहर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाल्ट दूर करने में बिजली विभाग को 12 घंटे लग गए।
विज्ञापन


ताज्जुब यह कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता तक को फाल्ट की जानकारी नहीं दी गई। रात भर लोग बिजली गुल होने का कारण जानने के लिए प्रयास करते रहे, मगर किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सरकारी मोबाइल फोन नहीं उठाया। विद्युत सब स्टेशन के जिम्मेदार भी अपना मोबाइल बंद कर सो रहे थे। फाल्ट की जानकारी मुख्य अभियंता तक को नहीं दी गई।

ठंड होने के कारण लोगों को बिजली गुल होने का अहसास रात में नहीं हुआ, मगर सुबह जब दस तक बिजली नहीं आई तो लोग परेशान होने लगे। पता करने के लिए जब लोगों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सरकारी नंबर पर फोन मिलाना शुरू किया तो अधिकतर के मोबाइल बंद रहे।
विज्ञापन


अमहट सब स्टेशन का सरकारी नंबर बंद रहा। तब जाकर लोगों ने मुख्य अभियंता को फोन किया, तब पता चला कि गिदही स्थित पावर स्टेशन पर अमहट सब स्टेशन को जाने वाला केबल फाल्ट हो गया है। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि फाल्ट होने की जानकारी उन्हें भी किसी अधिकारी ने नहीं दी।

यदि दी होती तो रात में ही फाल्ट को ठीक करा दिया जाता। बताया कि अधिकारियों का सरकारी मोबाइल बंद रखने और जवाब न देने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए अवर अभियंता को नोटिस भी दिया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि किसी भी हालत में सरकारी फोन नंबर बंद नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें