फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: हूटर बजाते हुए निकला काली लग्जरी गाड़ियों का काफिला, लगे थे भाजपा के झंडे और पोस्टर

Wed, 18 Nov 2026 08:34 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

वाहनों पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे थे। काफिले में हूटर बजने से सड़क किनारे मौजूद राहगीरों का ध्यान उसकी ओर गया। कुछ लोगों को लगा कि किसी वीवीआईपी का काफिला गुजर रहा है, लेकिन नजदीक से देखने पर वाहनों में सामान्य लोग सवार दिखाई दिए।
विज्ञापन
हूटर बजाते निकलती काली गाड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं का काली लग्जरी गाड़ियों का काफिला शहर में चर्चा का विषय बन गया। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों को हूटर बजाते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों से निकाला गया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कटरा से कंपनीबाग के बीच काले रंग की कई गाड़ियां काफिले के रूप में निकलीं। वाहनों पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे थे। काफिले में हूटर बजने से सड़क किनारे मौजूद राहगीरों का ध्यान उसकी ओर गया। कुछ लोगों को लगा कि किसी वीवीआईपी का काफिला गुजर रहा है, लेकिन नजदीक से देखने पर वाहनों में सामान्य लोग सवार दिखाई दिए।

काफिले के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने जांच की बात कही है।

विज्ञापन

शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि हूटर बजाते हुए वाहनों के काफिले का वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी छानबीन की जा रही है। वीडियो और तथ्यों की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें