फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत की जयंती मनाई

Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया/भानपुर। तीन सप्ताह से भेलमापुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर याद किया। वक्ताओं ने किसानों के हक व अधिकार के लिए चौधरी टिकैत जी के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


भाकियू तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि स्व. टिकैत किसानों के सबसे बड़े मसीहा थे। किसानों के हितों के लिए संगठन बनाकर वह जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। जाति, धर्म से ऊपर उठकर किसानों के अधिकारों के लिए राजनीतिक दलों व सरकारों से भिड़ने वाले किसान नेता के रूप में उनकी पहचान बनी। उस दौर के बड़े बड़े नेता उनके आशीर्वाद पाने के लिए लालायित रहते थे। तहसील उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि स्व.टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे। किसानों की जितनी लड़ाई टिकैत ने लड़ी उतनी कोई नहीं लड़ पाया। उन्होंने किसानों की लड़ाई पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ लड़ी थी। किसान हमेशा उन्हें याद रखेंगे। सीताराम चौधरी, श्रवण कुमार, राम बहादुर वर्मा, राधेश्याम, रामचंद्र सिंह, दिनेश पटेल, सुभावती, कमलावती, मोनिका आदि मौजूद रहीं।
भानपुर संवाद के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष रामायन चौधरी ने की, जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने किया। किसानों ने स्व. टिकैत के आदर्शों और किसान हितों के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। राम प्रताप, रामजीत, पीतांबर, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें