फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू लोक शक्ति गुट ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Thu, 06 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग लेकर भाकियू लोक शक्ति गुट के किसानों ने ब्लाक अध्यक्ष मौलाना हासिम अली के नेतृत्व में रामनगर ब्लाक परिसर में बैठक की। बैठक के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ राजेश कुमार सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गांवों में पशुशेड योजना का लाभ प्राप्त कर चुके लोगों की सूची उपलब्ध कराने, नकथर गांव में प्राथमिक विद्यालय से सोनबरसा नहर तक के खराब हो चुके रास्ते को तुरंत ठीक कराने और गांवों में छूटे हुए पात्र लाभार्थी पशुपालकों को पशुशेड योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है। इस मौके पर उदयराज, उमेश तिवारी, रामहित, बरकत अली, मुन्नीलाल सहित अन्य मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें