फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजयुमो ने शुरू किया नवमतदाता पंजीकरण अभियान

Tue, 13 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने महासम्पर्क अभियान के तहत नव मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजयुमो अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी में महासंपर्क अभियान का शुभारंभ नव मतदाता पंजीकरण के साथ हुआ। अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा मतदाता अनिवार्य रूप से लोकतंत्र को सबल बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। कहा गया है कि जब मतदाता बनते हैं तो उस समय लोग याद नहीं रखते हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता इस दिशा में लोगों का सहयोग कर उन्हें मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं क्षेत्रीय महामंत्री अखिलदेव त्रिपाठी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी और यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और यदि किसी पात्र को लाभ न मिल पाए तो उसे दिलाने में सहयोग करें। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र, मुहल्लों में संपर्क अभियान जारी रखें।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्कर्ष शुक्ला, सुधांशु त्रिपाठी, दिनेश सिंह, प्रदीप चौधरी, अमर सोनी, संतोष श्रीवास्तव, भारद्वाज, दीपांशु दुबे आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें