बस्ती। विवेकानंद मिश्रा को दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर जुलूस व रैली भी निकाली गई।
रोडवेज तिराहे पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आतिशबाजी करके एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। अभिनव उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व और असम प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के आभारी हैं। पंकज श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, सचिन मिश्र, राज कुमार यादव, बसंत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुदरहा संवाद के अनुसार, डेवडाड़ मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मनोज पासवान, रवि पांडेय, बलवंत सिंह, पंकज शुक्ल, नितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
गौर संवाद के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ा के साथ पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कालेज परिसर में जिला कार्य समिति सदस्य संतोष शुक्ल के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर शिक्षक नेता विजय द्विवेदी, अमित शुक्ला, स्कंद शुक्ला, अजय कुमार, दुर्गा प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे। सल्टौआ संवाद के अनुसार, भिरिया बाजार में कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर सुखमंगल सिंह, शिवपूजन चौरसिया, जनक राम गौतम, राजेश कुमार गुप्ता, गोमती प्रसाद कनौजिया आदि मौजूद रहे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, चीनी मिल तिराहे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व मिठाई बांटी। इस मौके पर प्रदीप पांडेय, अजय पान्डेय, सर्वजीत भारतीय, सत्यप्रकाश जायसवाल, रोशन जायसवाल आदि मौजूद रहे। बभनान संवाद के अनुसार, गौर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जटाशंकर शुक्ला, अमरदीप शुक्ला, विशाल सिंह, सिंम्पू, राजेश मिश्रा बब्बू, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी के साथ बाजार खुशी में रैली निकालकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।