महराजगंज। भाजपा कप्तानगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने महुआ लखनपुर, गौरा में स्वच्छता अभियान चलाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की। मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाया है। पार्टी कप्तानगंज को स्वच्छ बनाने का सार्थक प्रयास करेगी। महामंत्री शिव बहादुर मौर्य, सेक्टर प्रमुख बृजेंद्र तिवारी, अनिल तिवारी विशाल, अवधेश अभिषेक,गोलू आदि मौजूद रहे। संवाद