विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर शाम करीब 7 बजे पठकापुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विक्रमजोत चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों की मानें तो व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था और आसपास घूम रहा था। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद