फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे भाजपाई, प्रदर्शन

Sat, 23 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भाजपा के पदाधिकारियो ने बेटी के सम्मान के लिए जुलूस निकाल कर किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
बसपा नेताओं की ओर से पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के बेटी, पत्नी एवं मां के विरुद्घ अमर्यादित तरीके से नारेबाजी करने से नाराज भाजपाईयों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान  पर सड़क पर उतर विरोध जताया। गांधीनगर से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पुलिस के रोकने के बाद भी डीएम के कोर्ट में घुसकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


 भाजपा  जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर भाजपाई पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रास्ते में वे बसपा सुप्रीमों मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी  सहित अन्य दोषी बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग के नारे लगाते रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग बाहर रुकें कुछ लोग डीएम को ज्ञापन दें दे। मगर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीएम के खाली कोर्ट में पहुंच गए। इसी दौरान एक महिला अनजाने में डीएम की कुर्सी तक जा पहुंची और बैठने वाली ही थी कि अन्य लोगों ने मना कर दिया। इसके बाद वहां जमकर नारेबाजी करने के बाद डीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एसडीएम सदर राम प्रसाद को ज्ञापन दिया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रवास सिंह, जिलाध्यक्ष उषा श्रीवास्तव ने कहा आज महिला सुरक्षा को लेकर  सपा सरकार सभी मोर्चो पर पहले से ही विफल है। अब बसपा नेताओं द्वारा 12  वर्ष की बच्ची के ऊपर इतनी भद्दी और आपत्तिजनक बात कही गई।  जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा महिलाओं की मर्यादा को प्राथमिकता देते हुए  भाजपा ने दयाशंकर सिंह को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया, लेकिन  बसपा नेताओं द्वारा जानबूझ कर योजनाबद्ध तरीके से नारी शक्ति का घोर अपमान  किया जाना शर्मनाक है। 
विज्ञापन


इस मौके पर अजय सिंह गौतम, विजय सेन सिंह, दयाशंकर मिश्र, सुशील  सिंह, यशकांत सिंह, दयाराम चौधरी, अनिल सिंह, ममता पांडेय, गजेन्द्र  सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अभय पाल, गोपेश्वर त्रिपाठी, पुष्कर मिश्र, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, रमाकांत पांडेय, अमृत कुमार वर्मा, अभिनव उपाध्याय, अनूप  खरे, विनोद शुक्ल, भानु प्रकाश मिश्र, राजन मिश्र, देवेन्द्र सिंह, परमेश्वर  शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, आशीष शुक्ल, नितेश शर्मा, आलोक पाण्डेय,  तृप्ति गुप्ता, निर्मला श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव,  विष्णु दत्त शुक्ल, चुनमुन लाल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, विन्धवासिनी  श्रीवास्तव, इंद्रावती गौतम, शैल, जया पाण्डेय, सतीश सोनकर, रामानंद नन्हे, दिलीप पाण्डेय, हिमांशु पाल, रिषभ त्रिपाठी समेत  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें