भिटिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कर्पियो से भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद किया। गाड़ी लेकर थाने पहुंचे मगर वैध प्रपत्र न मिलने पर सामग्री सीज कर दी गई।
प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव ने बताया कि सदर से भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी की चुनाव प्रचार सामग्री बताई जा रही है। मजिस्ट्रेट हरीश कुमार वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी से प्लास्टिक का कमल का फूल छपा बिल्ला, 26 हैंड बिल, 138 पम्पलेट, 150 टोपी, 106 झंडे समेत अन्य सामान बरामद किए गए।