फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं के अधिकारों के लिए भाजपा संकल्पित

Wed, 29 Apr 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने महिला विधेयक का विरोध कर देश की आधी आबादी महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। महिलाओं के अधिकारों के लिए भाजपा संकल्पित है। वे बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी की महिला पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक मंडल में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जा रही है। साथ ही छात्रावासों एवं महाविद्यालयों में छात्राओं के बीच संपर्क अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। इस मौके पर जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, जिला मंत्री नीरज पांडेय, मीडिया प्रभारी अजय पाल, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें