कृषि कानून किसानों को मजबूती देगा : स्वतंत्र देव
सिद्धार्थनगर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह किया गया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सड़क मार्ग से सिद्धार्थनगर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत किया। इन दौरान उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून को लेकर अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाए। कार्यकर्ता उन्हें बताएं की कृषि कानून उन्हें मजबूती देगा। शहर के फुटहिया चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने स्वागत किया। मौके पर विधायक सीए चंद्र प्रसाद शुक्ला, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, प्रदीप शुक्ला, बच्चा पांडेय, सुशील सिंह, संगीता जायसवाल, राम चरण चौधरी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, संजय चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, गोपेश्वर त्रिपाठी, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तीनों कृषि कानून को लेकर किसानों को जागरूक करें। मौके पर हर्रैया ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, कप्तानगंज प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सोनकर, ध्रुव नारायण सिंह, जटाशंकर शुक्ल, मोहन मोदनवाल, सुनील पांडेय, प्रभात पाठक, सर्वदेव दूबे, पिंटू सोनकर, अरविंद मिश्रा, इंद्रदेव मिश्र आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार मुरार तिराहे पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक की पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल, जयेश प्रताप जायसवाल, राकेश शर्मा, रवि प्रताप सिंह, राजू पांडेय, महेंद्र सिंह, रवि जायसवाल, विपिन कुमार पांडेय, मनोज सिंह, रामउग्र जायसवाल, विजय नारायण तिवारी, शशांक कुमार, गोपाल सिंह, विवेक सिंह, आदित्य दूबे, सुजीत सोनी, महेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बिहरा गेट पर पूर्व जिला मंत्री संतोष सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, इशरार अहमद, मंगल सिंह, आलोक सिंह, राजकुमार सिंह, राम चंद्र मौर्य, घनश्याम, सूर्य प्रकाश तिवारी, वरुण तिवारी आदि ने स्वागत किया।