सबको साथ लेकर चल रही भाजपा : सदर विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास भवन के समीप सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन आदि का वितरण किया। इसके अलावा गमछा व मिठाई भी भेंट की।
विधायक दयाराम ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में कोरोना संक्रमण काल में जिस प्रकार से गरीबों की मदद की जा रहा है वह अनुकरणीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन में उपकरण मिल जाने से बदलाव आएगा और उनका जीवन सहज होगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान महिला मोर्चा की दिव्या त्रिपाठी, डॉ ममता पांडेय, निर्मला श्रीवास्तव, लता, रामचरन चौधरी, राजकुमार शुक्ल, वैभव पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव ‘गोला’, अखण्ड सिंह, जॉन पांडेय, अमर सोनी, अनिल पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, जगदम्बा चौधरी, अनित शुक्ल, अंकुर श्रीवास्तव, उदयशंकर पांडेय, सुरेश चौधरी, राजन पांडेय, लालचंद्र चौधरी, उदयभान चौधरी, राघव पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सिटी मांटेसरी स्कूल में प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी ने विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। इस दौरान राम यादव, अंशुमान श्रीवास्तव, विमला सिंह, हर्षिता यादव, प्रबंधक अनूप खरे आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के महागौरी नगर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने कहा प्रधानमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना पूरा देश कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में ही देश महाशक्ति के रूप में बनकर विश्व पटल पर उभर रहा है।
इस दौरान राजेश कमलापुरी, अनिल सोनी, कृष्ण कुमार चौरसिया, सुनील सोनी, त्रिलोकी कसौधन, राजेश अंगियार, केके तिवारी, रामचंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।