फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से जारी जन्म प्रमाण पत्र मिला फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से जारी जन्म प्रमाण पत्र मिला फर्जी
विज्ञापन

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी नाबालिग बालिका को बालिग साबित करने की कोशिश में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पेश कर दिया गया। वहीं, बालिका को सीडब्ल्यूसी के न्यायालय में प्रस्तुत करने के बजाय थाने में ही रोके रखा। बाल कल्याण समिति ने दोनों स्कूलों तथा मुकामी पुलिस को तलब किया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लड़की को ग्राम के ही कुछ लोगों पर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बालिका को सकुशल तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य डॉ. संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता, मंजू त्रिपाठी की टीम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को अभिलेखों के साथ तलब किया है। वहीं, स्थानीय पुलिस को भी बाल अधिनियम के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें