फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

जिले के 14 सीएचसी व पीएचसी का नोडल अधिकारी ने तैयारी का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बर्ड फ्लू के मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस बीमारी के लिए सतर्क विभाग ने सभी सीएचसी व पीएचसी जहां जरूरी निर्देश दिया है। वहीं, बुधवार को एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने सभी सीएचसी व पीएचसी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

डॉ. कन्नौजिया के मुताबिक फिल्हाल बर्ड फ्लू अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में नहीं पहुंचा है। मगर यहां विभाग अलर्ट है। बताया कि यह फ्लू सिम्टोमेटिक (लाक्षणिक) है। ऐसे में बुखार, सर्दी- खांसी, जुकाम की दवाएं सभी केंद्रों पर भेजी गई हैं। कोरोना की कहर से जूझ रहे लोगों के लिए यह बुरी खबर है कि बर्ड फ्लू फैल सकता है। हालांकि चिकित्सक डॉ. पीके श्रीवास्तव यहां फ्लू के प्रभाव से इंकार करते हैं। कहते हैं कि फिलहाल बर्ड फ्लू अभी यहां नहीं पहुंचा है। मगर मुर्गा, मांस, मछली व साइबेरियन पक्षियों के मांस में संक्रमण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हो सके तो इसके सेवन से बचें। एसीएमओ ने कहा कि बर्ड फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। सभी केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। चूंकि इसका अभी कोई वैक्सीन नहीं आया है। ऐसे में दवाओं से इसका इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें