बस्ती। मेडिकल कॉलेज में बुधवार से ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत हो गई है। शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने मशीन का पूजन कर किया। यह भी बताया गया कि समय-समय पर इस तरह की आधुनिक मशीनें शासन से मंगाई जाएंगी, ताकि महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्पिटल में अधिक से अधिक सुविधा मरीजों को मिल सके।
इस मौके पर मौजूद चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत होने से मरीजों को लखनऊ व गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। शासन व मेडिकल कॉलेज का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
मेडिकल कॉलेज के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि ब्रांकोस्कोपी से दूरबीन विधि द्वारा फेफड़ों की जांच की जाती है इससे फेफड़ों में होने वाले संक्रमण, टीबी, कैंसर व गांठ को जाना जा सकता है।इस मौके पर डॉ. अलका, डॉ. अनिल यादव, डॉ. बीएल कनौजिया, डॉ. राजेश पांडेय एवं मेडिकल कॉलेज के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद