फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब बिना रिपोर्ट के लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र के पैथोलॉजी विभाग में लगी ब्लड की जांच करने वाली बायोकेमिस्ट्री मशीन शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। मशीन खराब होने से इससे होने वाली करीब 24 प्रकार की जांच ठप हो गई। जांच न होने पर तमाम मरीज निराश लौट गए।
विज्ञापन

ओपीडी से पर्चा लेकर मरीज पैथोलॉजी विभाग में पहुंच रहे थे। यहां पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई थी। मरीजों से कहा गया कि वह सैंपल दे दें, मशीन ठीक होते ही जांच करा दी जाएगी। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में बॉयोकेमिस्ट्री की जांच के लिए दो सेलेक्ट्रा फुल्ली ऑटोमेटिक मशीन लगी हुई है। इससे लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, लिपिड प्रोफाइल सहित करीब 24 प्रकार की जांच की जाती है।
स्टॉफ का कहना है कि यहां पर रोजाना लगभग दो से ढाई सौ मरीजों की जांच हो रही है, जिससे मशीन ओवरलोडेड हो जाती है, जिस कारण कभी-कभी काम करना बंद कर देती है। इंजीनियर बुलवाकर इसे ठीक कराना पड़ता है। एक राउंड में एक मशीन में 50 सैंपल लगाया जाता है और इसकी जांच में लगभग ढाई घंटे लग जाते हैं। शुक्रवार को जब मशीन में सैंपल लगाया गया तो अचानक मशीन ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें