फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की चपेट से बाइक चालक की मौत, दो बच्चे घायल

Fri, 21 Apr 2023 05:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर अवस्था में योगेंद्र कसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चों को सूचना पर पहुंचे परिजनों को प्राथमिक उपचार के बाद सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर पिकअप की ठोकर से दो बच्चे घायल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित उपडाकघर कलवारी के पास बृहस्पतिवार को बेकाबू पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बनहरा स्थित सीएचसी कुदरहा भेजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छावनी थाने के नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय योगेंद्र चौहान बृहस्पतिवार को अपने सात वर्षीय बेटे अक्षय व लोनियापार निवासी साढू रोहित के आठ वर्षीय बेटे आरके को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल चपरा थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर जा रहे थे। कलवारी डाकघर के सामने गायघाट की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया।

योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने घायल को सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर अवस्था में योगेंद्र कसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चों को सूचना पर पहुंचे परिजनों को प्राथमिक उपचार के बाद सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें