बनकटी। देईसाड़-बानपुर मार्ग पर नौना गांव के पास शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र मन्नू चौकीदार ससुराल से घर लौट रहे थे। नौना गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी बनकटी पहुंचाया। वहां चिकित्सक के मौजूद न होने पर फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने प्राथमिक उपचार किया। इंद्रेश के बाएं पैर में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद